सिपाही ने मार ली गोली : महिला सिपाही ने मारी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: छपरा से बड़ी खबर आई है। जिले में एक महिला सिपाही ने खुद को गोली मार ली। प्राथमिकी तौर पर बताया जा रहा है कि आत्महत्या की नीयत से सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल महिला सिपाही की पहचान मोनम कुमारी के रूप में हुई है। वह छपरा के बनियापुर थाने में तैनात थी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है।

घटना के बाद घायल मोनम कुमारी के सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मोनम भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। जख्मी सिपाही मोनम कुमारी समस्तीपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वरीय अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मोमन के साथ काम करने वाले सिपाही उसके साथ हैं। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है। मोमन कुमारी बात करने की स्थिति में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा है कि घटना के वक्त थाने में शांति समिति की बैठक चल रही थी। थानेदार भी वहीं मौजूद थे। मोनम गश्ती से आ कर कमरे में थी वहीं अपनी राइफल से गोली ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है।

घटना के कारणों को लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। साथी पुलिकर्मी कुछ नहीं बोल रहे तो अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल दो दिनों से तनाव में देखी जा रही थी इलाज के साथ साथ सारण पुलिस पूरी घटना की जांच भी करा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close