मौसेरी बहन ने किया शादी से इनकार, तो भाई ने दिनदहाड़े कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली: एक पार्क में इरफान ने अपनी मौसी की लड़की की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। इरफान ने बताया कि उसकी नरगिस से शादी तय हुई थी, लेकिन इरफान डिलीवरी बॉय का काम करता था, जो लड़की के परिवार को पसंद नहीं था । इसीलिए उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि शादी टूटने पर नरगिस ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वह लड़की के इस रवैये से ज्यादा नाराज था। वह कई दिनों से नरगिस से मिलने की कोशिश कर रहा था। नरगिस रोज मालवीय नगर में स्टेनो की कोचिंग के लिए आती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को इरफान कोचिंग सेंटर से पार्क में ले गया। वहां शादी के लिए मनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात पर इरफान ने गुस्से में नरगिस की हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close