माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड: एक और आरोपी धराया, 24 आपराधिक मामले हैं दर्ज

रांची: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कन्हैया सिंह उर्फ लखिन्द्र सिंह है जो खूंटी जिले का रहने वाला है. फिलहाल वह रांची जिले के पंडरा इलाके में रह रहा था. रांची पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने के दौरान मामले में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

माकपा नेता सह जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा हत्या की साजिश में इससे पहले छोटू खलखो, विनोद कुमार और अभिजीत उर्फ पाड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार अपराधियों ने ही पूछताछ में यह खुलासा किया था कि सुभाष मुंडा की हत्या की साजिश रचने में कन्हैया सिंह भी शामिल था. छोटू के द्वारा बुलाकर लाए गए तीनों शूटरों को कन्हैया सिंह ने अपने घर में पनाह दी थी. इसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे. कन्हैया सिंह के घर में रहकर ही शूटर सुभाष मुंडा की रेकी कर रहे थे और मौका पाकर सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुभाष मुंडा की हत्या के बाद कन्हैया सिंह भूमिगत हो गया था. कन्हैया सिंह की तलाश में रांची पुलिस लगातार रांची और रांची से बाहर छापेमारी कर रही थी.. पुलिस के दबाव की वजह से वह भागा-भागा फिर रहा था. इसी गुप्त सूचना के आधार पर नगड़ी थानेदार के द्वारा की गई कार्रवाई में वह गिरफ्तार कर लिया गया. रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कन्हैया सिंह पर 24 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. रांची के अलावा खूंटी के कर्रा थाना में कन्हैया के खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिसमें से आर्म्स एक्ट के कई मामले हैं. रांची के बेड़ो, सिकिदरी, धुर्वा, बरियातू, तू कोतवाली, अनगड़ा, जगन्नाथपुर और इटकी थाने में भी कन्हैया सिंह के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close