बड़ी वारदात: CISF जवान पर घर घुसकर किया हमला; घायल शख्स ने भी चलाई गोली, कार की चाबी नही देने पर विवाद, दो लोग गिरफ्तार
Major crime: CISF jawan attacked after entering his house; Injured person also fired bullet, dispute over not giving car keys, two people arrested

CRIME। छत्तीसगढ़ के पावर हाउस भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया हैं। बता दें कि, मामला कटरबाजी का है। गाड़ी देने से मना करने पर आदतन बदमाशों ने बीती रात शनिवार को CISF के पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया के घर में घुसकर उनपे जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान राकेश ने भी अपने बचाव मे रिवाल्वर से दो राउंड गोली फायर किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी हैं। वहीं पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नेवई पुलिस थाना क्षेत्र मरोदा में रहने वाले आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी बीते शनिवार (23 नवंबर) को दोपहर 2 बजे पुराना शराब भट्टी के पास रहने वाले CISF से वीआर लेकर रिटायर हुए पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास उसकी बाइक मांगने गए थे।
राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना किया। इसके बाद शंभू ने विजय ठाकुर के साथ शराब पी और शाम 4.30 बजे राकेश भदौरिया के घर पहुंच गया। वहां उसने उससे गाड़ी की चाबी मांगी। इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना किया। इतनी बात पर शंभू राकेश से झगड़ा करने लगा।
राकेश भी गुस्से में आ गया और गाली देकर अंदर जाने लगा। राकेश अपने घर पर अकेला था, यह देख शंभू और उसका साथी उसके घर में घुस गए और राकेश के ऊपर कटर से हमला कर दिया। कटर राकेश के बाएं गाल में लगा हैं।
आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करता देख राकेश ने बचाव में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर कर दिया। इस पर दोनों आरोपी गिरते पड़ते वहां से भाग खड़े हुए।
राकेश ने मामले की जानकारी नेवई पुलिस को दी। उसके परिचितों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं, और मामले की जांच जारी हैं।












