क्राइम : बंद कमरे से महिला पुलिस सहित तीन का शव बरामद, हत्या की आंशका….

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित एक फ्लैट से एक ही परिवार के 3 लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 3 लाशों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल उसकी 10 वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां का शव बरामद हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। एसएसपी ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर से महिला कॉन्स्टेबल सविता रानी हेंब्रम उनकी बुजुर्ग मां लखिया हेंब्रम और 10 वर्षीय बेटी का शव मिलने से पुलिस लाइन परिसर में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 दिनों से घर पर लगा हुआ था ताला

बताया जा रहा है कि सविता रानी महतो एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थी। नक्सली वारदात में उसकी पति की मौत के बाद अनुकंपा पर उन्हें नौकरी मिली थी। बीते मंगलवार से वह ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। वह अपने बुजुर्ग मां और अपनी बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिन से उनके घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था। घर पर ताला लगा होने से पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। और गुरुवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर का ताला तोड़वाया गया। घर में प्रवेश करते ही सबके होश उड़ गए, वहां तीन तीन लाशें पड़ी हुई थी।

इस पूरे मामले में जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लेडी कांस्टेबल सविता उसकी मां और बेटी का शव कमरे में मिला है। शरीर पर प्रहार के निशान है। प्रथम दृष्टि से यह हत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिंग की टीम काम कर रही है। इस टीम मे खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close