8 बारातियों की मौत : शादी की खुशियां मातम में बदली…शादी से लौटते वक्त बोलेरो की ट्रक से जबरदस्त टक्कर

सिद्धार्थनगर। उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। बारातियों से भरी एक बोलेरो ट्रक से जा टकरायी। इस घटना में 8 बारातियों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाराती शादी के बाद लौट रहे थे। बोलेरो में 11 लोग सवार थे।

हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचा। राहत कार्य शुरू,किया गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस की टीम ने किसी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को साइड लगाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 बारातियों को गोरखपुर रेफर किया गया है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। थाना शोहरतगढ़ के महला गांव के मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।

घटना जोगिया कोतवाली क्षेत्र के काले नमक ढाबे के पास हुआ है। बारातियों से भरी बोलेरो शादी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया।घटना रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र एक गाव से बारात गयी थी। देर रात बाराती गये लोग वापस लौट रहे थे। इस दौरान ये घटना हो गयी। मृतकों में महला गांव के सचिन पाल 10 साल, मुकेश पाल 35 साल, लाला पासवान 26 साल, शिवसागर यादव 18 साल, रवि पासवान 19 साल, पिंटू गुप्त 25 साल और गौरव मौर्य शामिल हैं। वहीं भरत पासवान, सुरेश और विक्की पासवान की हालत गंभीर गंभीर बतायी जा रहीह ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close