15 DSP की तैनाती : भारत-साउथ अफ्रीका T-20 मैच में 15 डीएसपी की हुई तैनाती… PHQ ने जारी किया आदेश, ये पुलिसकर्मी होंगे….

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T-20 मैच 9 अक्टूबर को खेला जायेगा। रांची में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच की सुरक्षा में रांची में 15 डीएसपी तैना होंगे। रांची पुलिस ने मैच के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की डिमांड की थी, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की है।

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी ट्वेंटी मैच खेला जायेगा। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें दो दिन पहले ही आयेंगी, वहीं मैच आफिशियल भी 6 से 7 अक्टूबर तक पहुंच जायेंग, लिहाजा सुरक्षा के बंदोबस्त मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। रांची के एसएसपी के आग्रह पर पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी 15 डीएसपी सात अक्टूबर की सुबह से 10 अक्टूबर तक या मैच की समाप्ति तक रांची जिले में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 DSP की तैनाती

राजकुमार मेहता (जैप-7, हजारीबाग), हीरालाल रवि (जेएपीटीसी, पद्मा), कुमार वेंकटेश्वर रमण (विशेष शाखा), अशोक कुमार सिंह (आइआरबी-5 गुमला), दीपक कुमार-1 (जैप-8, पलामू), आशुतोष कुमार सत्यम (आइआरबी-10, पलामू), कौशर अली व ज्ञान रंजन (झारखंड जगुआर), अनुदीप सिंह (एसआइआरबी-2 खूंटी), राम सामद (आइआरबी-3 चतरा), मनोज कुमार महतो (जैप-2 टाटीसिलवे), रंजीत लकड़ा (सीआइडी), तारामणि बाख्ला व सुमन गिनी नाग (जैप-10 महिला बटालियन, होटवार) व संजय कुमार (आइआरबी-9 गिरिडीह)।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close