धनबाद: ATM का कैश बॉक्स लेकर अपराधी फरार, 10 लाख से ज्यादा की चोरी का अनुमान..

धनबाद: अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि एटीएम मशीन का कैश बॉक्स उखाड़कर ले गए। घटना धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की है। जामाडोबा चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गए। घटना सोमवार की देर शाम की है। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढे दस लाख रुपया डाला था।

इस चोरी को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोग एटीएम में पैसा निकालने पहुंचे। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एटीएम के कैश बॉक्स चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हुए, क्योंकि लगभग 20 दिनों से सीसीटीवी कैमरा बेकार पड़ा है। चोरों को भी खराब सीसीटी कैमरे के संबंध में जानकारी होने की संभावना जाहिर की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोडापोखर थाना प्रभारी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी जांच का आदेश दिया।

बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पुटकी रोड में है या इलाका सुनसान है। बैंक के बाद जंगल शुरू हो जाता है। इस एटीएम की सुरक्षा में कर्मी तैनात नहीं रहते। शटर भी आधा गिरा रहता । कम लोग ही इस एटीएम में पैसा निकालने पहुंचते हैं यही वजह है कि एटीएम अपराधियों के निशाने पर रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close