धनबाद- इंजीनियरिंग-MBA स्टूडेंट बने लूटेरे: कोयला कारोबारी लूटकांड मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, जानिये स्टूडेंट कैसे बन गये शातिर लूटेरे

Dhanbad- Engineering-MBA students became robbers: Police's sensational disclosure in the coal trader robbery case, know how students became clever robbers

धनबाद। 6 अगस्त को धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में बीते हुई ठगी और लूटकांड में बड़ा ही चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल चाईबासा जिले के चक्रधरपुर निवासी दीपक मिश्रा से हार्डकोक कोयले का सैंपल दिखाने के बहाने धनबाद बुलाकर लाखों की ठगी और गाड़ी लूट ली गई थी। पुलिस ने जब इस लूटकांड की जांच शुरू की, तो चार आरोपियों तक पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि अपराध को अंजाम देने वालों में दो इंजीनियरिंग और एक एमबीए के छात्र शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार चार आरोपियों में दो इंजीनियरिंग और एक एमबीए छात्र के पास से पुलिस ने इनके पास से लूटी गई स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को दीपक मिश्रा को हार्डकोक कोयला का सैंपल दिखाने के नाम पर धनबाद बुलाया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उन्हें भौरा स्थित काली मेला मैदान ले जाया गया, जहां धमकी देकर उनके मोबाइल से विभिन्न खातों में पांच लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इतना ही नहीं, अपराधियों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी लूट ली। घटना को लेकर जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सात सितंबर की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी से लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में संतोष कुमार सरकार, सुरजीत गोस्वामी, दिलीप कुमार यादव उर्फ बब्लू और अखिल कुमार शामिल हैं। इनमें संतोष और सुरजीत इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जबकि अखिल कुमार ने एमबीए कर रखा है।

 

चौथे आरोपी दिलीप यादव का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीड़ित की स्कॉर्पियो गाड़ी, चार मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और फीनो बैंक का फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किया। जांच में सामने आया कि इन्हीं फर्जी सिम और एटीएम कार्ड के जरिए पीड़ित के खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए थे।

Related Articles

close