VIDEO – DSP पत्नी से प्रताड़ित : डीएसपी बोले- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, 5 साल से हूं प्रताड़ित…. अपनी बेगुनाही में बनाए खुद के विडियो…

रांची: झारखंड के एक DSP अपनी पत्नी से प्रताड़ित है। हालांकि डीएसपी की पत्नी ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले में DSP और उनकी पत्नी दोनों ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। डीएसपी किशोर कुमार रजक अभी झारखंड के रामगढ़ में पदस्थ हैं। रामगढ़ DSP किशोर कुमार रजक का उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पिछले 5 वर्षों में दोनों एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इसके अलावा दोनों एक दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज करा चुके हैं।

मारपीट का वीडियो

अब एक बार फिर दोनों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। डीएसपी और उनकी पत्नी ने अपने-अपने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरह की हिंसा उनके घर में चल रही है। SDOP किशोर कुमार रजक ने वीडियो शेयर कर कहा है कि बेटे को कपड़े पहनाने के दौरान पत्नी अचानक हिंसक हो गई और उनके दाहिने हाथ को खरोंच दिया। जिसके बाद वो आवास से निकलकर चली गई। इधर, डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर कहा कि पति ने उसके साथ मारपीट की है, जिसकी वजह से काफी गहरी चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी किशोर कुमार रजक ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं पिछले 5 साल से लगातार घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा हूं। पत्नी पर आरोप लगाते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें शादी के जाल में फंसाया गया और रुपए वसूलने के लिए पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने बड़ी राजनीतिक साजिश रची। डीएसपी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होने की बात कही है। डीएसपी ने पत्नी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वो शादी से पहले लखनऊ, इलाहाबाद वह अन्य शहरों में कई अधिकारियों को गंभीर आरोप में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुकी है।

इधर अस्पताल में भर्ती वर्षा श्रीवास्तव ने कहा, “उनका डीएसपी पति दूसरी शादी करना चाहता है। उसने घर में दूसरी शादी करने की बात कबूली है। कई बार वह दूसरी लड़कियों को वीडियो कॉल करता है और मुझे मारते पीटते हुए दिखाता है। हिंसक व्यवहार से प्रताड़ित हो रही हूं। अपने बच्चे के लिए कई बार न्याय की गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन कहीं भी बात नहीं सुनी जाती। अब इस मामले में विवाद को लेकर जिस तरह की बातें सामने आ रही है, उसने पत्नी-पति की लड़ाई को सड़क पर ला दिया है। ‘

Related Articles

close