DSP सस्पेंड: ‘बेड पर आ जाओ थानेदार बना देंगे’… महिला सब इंस्पेक्टर के यौन शोषण मामले में DSP की छुट्टी, महिला दारोगा से करते थे अश्लील फरमाईश

कैमूर। महिला दारोगा के यौन शोषण मामले में DSP को सस्पेंड कर दिया गया है। कैमूर जिले के मोहनिया डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान के निलंबन का आदेश PHQ से जारी हो गया है। महिला दारोगा यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने महिला डिप्टी कलेक्टर और महिला थाना प्रभारी सहित तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी थी। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है।
जानकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ने एसपी ने DIG को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी थी। DSP फैज अहमद खान पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी, जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इन्हें आज सस्पेंड कर दिया है। मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान के खिलाफ महिला सब इंस्पेक्टर ने फोन पर अश्लील चैट करने, मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ित करने शिकायत की थी।
जांच के दौरान सभी आरोप सही पाये गये। जिसके बाद डीएसकी को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं पटना आईजी कार्यालय में उन्हें अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कैमूर एसपी रह चुके पुष्कर आनंद पर एक महिला डीएसपी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।











