कैबिनेट ब्रेकिंग: प्रमोशन का कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद बोले, मंत्री करेंगे विभागवार जिलास्तर तक समीक्षा…

Cabinet Breaking: Employees will get the gift of promotion, Chief Minister said after the cabinet meeting, ministers will review department wise up to the district level...

Hemant  cabinet news: हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये हैं। करीब तीन घंटे तक कैबिनेट की बैठक चली। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सभी मंत्रियों के साथ झारखंड में विकास कार्यों में रफ्तार देने पर चर्चा हुई। कैबिनेट ने फैसला लिया गया कि सभी मंत्री अपने अपने विभागों में समीक्षा बैठक करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में बैठक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों में पदोन्नति की भी समीक्षा होगी और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जायेगा। विभागों के संसाधनों की समीक्षा की जायेगी और जहां भी जरूरत होगी राज्य सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी विभागों में कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गायहै। राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभागों की कार्यशैली को सुधारा जायेगा। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सभी जिला कार्यालयों का मंत्री भ्रमण करेंगे और समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रिपोर्ट संकलित कर जहां विभागों में और बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकती है, वहां करने का प्रयास किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों का कामकाजों की रिपोर्ट उन्हें भी समय-समय पर दिया जाये, ताकि उस पर उचित फैसला लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर आज की बैठक में राज्य के विकास के रोडमैप के लिए मंत्रियों को निर्देशित कर दिया गया है। सभी मंत्री अब नयी ऊर्जा के साथ कामों में लग जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close