अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार : मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक स्थानीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. डॉक्टर बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के सीता टोला स्थित अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था. इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर की जान ले ली. डॉक्टर की पहचान सीता टोला वार्ड संख्या 11 निवासी 50 वर्षीय महेश्वरी मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद महेश्वरी मंडल के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर सोने चले गये थे. डॉक्टर महेश्वरी मंडल घर के दरवाजे पर बाहर सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और डॉक्टर के सीने में गोली दागकर फरार हो गये. गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आये तो डॉक्टर को खून से लथपथ पाया. घर के लोगों ने आनन फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना के बाद बिहारीगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद महेश्वरी मंडल के घर पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक परिजन की माने तो गांव के ही कुछ व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था. हालांकि फिलहाल मृतक परिजन किसी का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close