ट्रेन में फायरिंग: नशे में धुत रिटायर्ड आर्मी जवान ने चलती ट्रेन में चला दी गोली, यात्रियों में हड़कंप

कोडरमा: नशे में धुत आर्मी की सिख रेजिमेंट के रिटायर जवान ने गुरुवार रात सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में फायरिंग कर दी। आरोपी हरपिंदर सिंह धनबाद से ट्रेन की बी-8 बोगी में सवार हुआ था। ट्रेन मतारी स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली। इससे बोगी में अफरातफरी मच गई। वह धनबाद में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

यहां देखे विडियो

ट्रेन की एस्कॉट पार्टी ने उसे हिरासत में लेकर इसकी सूचना सिक्योरिटी कंट्रोल को दी । विशेष आदेश पर राजधानी एक्सप्रेस को कोडरमा स्टेशन पर रोक आरोपी जवान को उतारकर रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। बी-8 बोगी के शौचालय के पास से एक खोखा बरामद किया गया है। उसका कहना है कि गोली गलती से चली है। 2019 में रिटायर हुआ है। मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल लाया गया है।

जाना था हावड़ा राजधानी से चढ़ गया सियालदह राजधानी में

आरपीएफ ने उसके पास से रिवाल्वर के अलावा नई दिल्ली का एक रिजर्वेशन टिकट बरामद किया है। उसका रिजर्वेशन हावड़ा राजधानी में था लेकिन नशे में होने के कारण वह हावड़ा राजधानी की बजाय 20 मिनट बाद धनबाद आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गया था। सीट नहीं होने के कारण वह बी-8 बोगी के शौचालय के बगल में खड़ा था।

जमीन पर गिरने के कारण चली गोली

अनुमान लगाया जा रहा है कि हरपिंदर लड़खड़ा कर गिर गया, जिसकी वजह से गोली चल गई। या फिर उसकी रिवाल्वर किसी तरह ट्रेन के फर्श पर गिरी, इससे फायरिंग हुई। पुलिस गोली चलने के असल कारणों का पता लगा रही है। हालांकि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आरपीएफ व रेल पुलिस उसके लाइसेंस की ‘जांच करेगी।

Related Articles

close