लातेहार वन विभाग की टीम ने पकड़ा अवैध कोयले से भरा ट्रक.. वाहन जब्त

लातेहार-: जिला के मनिका प्रखंड मुख्यालय में वन विभाग के कर्मियों की टीम के द्वारा शनिवार की रात्रि छापेमारी कर अवैध रूप से कोयला लोड ट्रक वाहन को जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिका रेंजर संजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से कोयला लोड करके ट्रक वाहन से ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते हीं मनिका वनपाल लल्लन उरांव के नेतृत्व में वन विभाग की एक जांच टीम गठित की गई जिसमें वनरक्षी अजय कुमार पांडे, अमित तिवारी, सुमंत कुमार, अनिल कुमार, कुणाल कुमार, मनोज कुमार को शामिल किया गया। जिसके बाद वन कर्मियों के द्वारा राजेश्वर प्रसाद यादव चौक मटलोंग मोड़ के समीप छापेमारी चलाई गई। जहां से अवैध रूप से कोयला लोड ट्रक वाहन को जब्त किया गया। हालांकि वाहन के चालक व उप चालक दोनों भागने में कामयाब रहे।
रिपोर्ट दीपू कुमार









