झारखंड- पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांसें, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Jharkhand- Former minister Dadai Dubey passed away, breathed his last at Sir Ganga Ram Hospital, Chief Minister and former Chief Minister expressed condolences

Dadai Dubey Ka nidhan : सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन हो गया। उन्होंने देर शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 80 वर्ष के थे। ददई दुबे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। ददई दुबे झारखंड के गढ़वा जिले के चोका गांव के निवासी थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक के रूप में सेवा दी और धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। वे अविभाजित बिहार में श्रम मंत्री रहे और झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में भी इसी पद पर रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें एक जुझारू नेता के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने हमेशा मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाई। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि धनबाद के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन की दुखद सूचना मिली। बाबा बैद्यनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

Related Articles

close