महिला डांसर से गैंगरेप: 15 युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक बलात्कार, युवती की हालत गंभीर, पटना किया गया रेफर

छपरा। महिला डांसर के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। डांसर के साथ 15 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। युवती की स्थिति नाजुक है। घटना छपरा के मशरख थाना क्षेत्र की है। युवती को गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।25 वर्षीय डांसर यूपी की रहने वाली है। 15 लड़कों ने लकड़ी के गोदाम में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

रविवार को लड़की को मढौरा स्वास्थ्य केंद्र् में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लड़की ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है। घटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डांसर 1 साल से ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। कुछ दिन पहले उसे ऑर्केस्ट्रा की मालिकन ने 10 हजार रुपए में दूसरे ऑर्केस्ट्रा वाले को बेच दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि डांसर को शराब पिलाकर करीब 15 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने एक नामजद मशरख के रहने वाले नौशाद आलम को अरेस्ट कर लिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। डांसर की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होने पर सोमवार को छपरा सदर अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close