झारखंड में गैंगरेप : आधी रात महिला को घर से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत नाजुक

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में गैंगरेप की घटना हुई है।पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के घर में जबरन घुसकर को तीन लोग खेत में उठकर ले गए. इसके बाद उन तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बता दें कि महिला चार बच्चों की मां है. घटना बुधवार मध्य रात्रि की बतायी जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को खाना खाने के बाद सभी सदस्य घर मे सो रहे थे. महिला भी बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी. इसी क्रम में आधी रात को तीन बदमाश उसके घर में धावा बोल दिया और महिला का मुंह दबाकर गांव से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गए. यहां उन तीनों दरिदों ने महिला का हाथ बांध दिया और उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद उन हैवानों ने महिला को अपना शिकार बनाया. जब महिला बेहोश हो गयी तो वो तीनों उसे खेत में ही छोड़कर वहां से फरार हो गये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता को गुरुवार सुबह गांव के पास एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में पाया गया था. जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है इस घटना के कारण वह ठीक से बोल नहीं पा रही है.

गुरुवार सुबह महिला के घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि खेत में महिला बेहोशी की हालत में देखी गयी है. इसके बाद महिला ने परिजनों को अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी बतायी. जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close