गोड्डा : जयघोष महासम्मेलन की तैयारी पूरी, 26 जून के लिए रांची कूच करेंगे सैंकड़ों NPS कर्मचारी, शेड्यूल के साथ पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों का बंटवारा

गोड्डा। NMOPS के पेंशन महासम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गयी है। 26 जून को हजारों की संख्या में जिले से कर्मचारी महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। आज गोड्डा जिला NMOPS की तरफ से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ना सिर्फ तैयारियों की समीक्षा की गयी, बल्कि रांची जाने वाले कर्मचारियों को ले कर विस्तृत समय सारिणी को लेकर भी चर्चा गयी। बैठक में सभी पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

आवगमन से लेकर, ठहरने और खान-पान तक को लेकर विस्तृत सारिणी तैयारी कर जिम्मेदार पदाधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किये गये, ताकि जरूरत के मुताबिक तुरंत सुविधा संबंधित कर्मचारियों को मिल सके। तय किया गया आज रात 8 बजे तक सुनिश्चित की गयी जगह पर बसों की पार्किंग करा दी जाये, ताकि 26 जून को रांची निकलने में ज्यादा व्यावधान ना हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी कर्मचारियों को गोड्डा कालेज के पास बुलाया गया है, जहां से बस के जरिये सभी कर्मचारी रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में ये तय किया गया कि कर्मचारियों के रांची जाने के लिए हर तरह की सुविधाओं का भी ख्याल रखना है और इसे लेकर भी जो जिम्मेदारी जिस पदाधिकारी को दी गयी है, उन्हें अपनी भूमिका अच्छे तरीके से निभाना है। जिला संयोजक डा सुमन ने सभी को तय वक्त और निर्धारित स्थल अपनी भागीदारी और भूमिका को सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close