गोड्डा: प्रिंसिपल की हत्या, चलती गाड़ी से पहले किया गया अपहरण, फिर कर दी हत्या, मची सनसनी

गोड्डा: जिला में स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्रिंसिपिल डॉ. नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने पहले प्रिंसिपल डॉ. नजीरुद्दीन को अगवा किया और फिर कत्ल कर दिया। बताया जाता है कि नकाबपोश अपराधियों ने उनका देर रात अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को सुबह महागामा दियाजोरी के बीच खेतों में उनकी लाश बरामद की गई। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। कहा जाता है कि डॉ. नजीरुद्दीन जिले में काफी चर्चित नाम थे और उनको काफी सम्मान से देखा जाता था।

आरंभिक जांच में पता चला है कि मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नजीरुद्दीन को झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित कोरियाना पुल के पास से अपहरण किया गया था। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डॉ. नजीरुद्दीन के वाहन के चालक की कनपटी में पिस्तौल सटा दिया और डॉ. नजीरुद्दीन को अगवा कर ले बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खोजबीन की और परिजनों ने भी अपने स्तर से उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह महागामा दियाजोरी के पास उनका शव मिला। आशंका जाहिर की जा रही है कि अपहरण के कुछ ही घंटों बाद प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close