झारखंड में टैक्स चोरों पर कसेगा शिकंजा: मंईया सम्मान योजना के लिए राजस्व जुटाने के लिए सरकार का एक्शन प्लान तैयार

Jharkhand will tighten its grip on tax evaders: Government's action plan ready to raise revenue for Maniya Samman Yojana

रांची। झारखंड में टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन होने वाला है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस बात के संकेत दिये हैं। झारखंड में दो लाख से ऊपर के सामान की खरीदारी पर टैक्स चोरी करनेवालों पर कार्रवाई की तैयारी है। वित्त मंत्री ने कहा कि माइंस ट्रांसपोर्ट व अन्य संसाधनों से अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति पर ध्यान दें। वाणिज्य कर के 26 हजार करोड़ के लक्ष्य से 2000 करोड़ अधिक राजस्व जुटाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

जानकारी के मुताबिक टैक्स चोरी करनेवाले बिल्डर्स के साथ-साथ ज्वेलरी, मिठाई व हार्डवेयर दुकानदारों पर सरकार शिकंजा कसेगी। दरअसल मंईया सम्मान योजना शुरू करने के बाद से राजस्व को जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गयी है। लिहाजा वित्त मंत्री ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और राजस्व चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से आगे आने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वित्त मंत्री ने स्वीकार किया है कि मंईयां सम्मान योजना के लिए निर्धारित राशि की व्यवस्था करना चुनौती से भरा है। यदि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होता है तो सरकार को आनेवाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड में बालू और स्टोन चिप्स में जितना काम झारखंड में हो रहा है, उतना बिहार में नहीं हो रहा। एक चालान में चार बार फेरा लगाया जा रहा है। पलामू, देवघर, कोडरमा, पश्चिम बंगाल सीमा पर भी जांच नहीं होती। वित्त मंत्री ने कहा कि एक एप तैयार कर एक-दूसरे विभाग से को-ऑर्डिनेशन बनाकर काम करें। उन्होंने कहा है कि वाणिज्य कर के 26 हजार करोड़ के लक्ष्य से 2000 करोड़ अधिक राजस्व जुटायें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close