गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह, भव्यता और शालीनता देख रह जायेंगे दंग,..देखें video

मुंबई, 2 जुलाई 2024 : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़े मुंबई से कोई 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए थे। सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए। इस मौके पर अंबानी परिवार ने ऐसे कई सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया। सामूहिक विवाह के अवसर पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नव विवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबानी परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए। इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए, जिसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे। सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

बताते चलें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरूआत मानव सेवा से करता है। पहले भी परिवार में शादियों के अवसर पर, अंबानी परिवार ने आस-पास के समुदायों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलाई थी।

Related Articles

close