Health Tips : लाल मिर्च से नुकसान से ज्यादा होता है फायदा, कई बीमारियों को लाल मिर्च रखती है दूर, जानिये आपके काम की बात

Red Chilli Benefits : लाल मिर्च का जिक्र आते ही नुकसान का अहसास ज्यादा होने लगता है। हमलोग खाने में लाल मिर्च को परहेज करते हैं, हमें यही बताया गया है कि लाल मिर्च काफी नुकसानदायक है। सेहत पर बुरा असर पड़ता है, पेट खराब हो जाता है, लेकिन लाल मिचर्च की खासियत को जानेंगे तो आप भी चौक जायेंगे। आज हम इस लेख में लाल मिर्च से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

मसाले खाने का स्वाद बढ़ाते हैं ये बात सच है, लेकिन अगर उनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाए, ज्यादा कोई भी चीज खाने का स्वाद खराब कर सकती है। लाल मिर्च भी ऐसा ही मसाला है, जिसे सही मात्रा में डालने से स्वाद बढ़ता है वहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके आंसू निकलने लगते हैं। हरी मिर्च पकने पर लाल होती है और फिर इसे सुखाकर पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है।
लाल मिर्च पाउडर के फायदे
• लाल मिर्च में ऐसे पॉवरफुल एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो धमनियों और ब्लड वैसल्स को खोलने का काम करते हैं। हार्ट की ब्लॉकेज को कम करने में लाल मिर्च असरदार काम करती है।
• लाल मिर्च खाने से डाइजेशन सिस्टम मजबूत बनता है। लाल मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्व डाइजेशन प्रोसेस को बढ़ाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इससे पेट साफ होता है।
• लाल मिर्च में हाई पोटेशियम पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लाल मिर्च का सेवन करने से बीपी को काबू किया जा सकता है।
• वजन घटाने में भी लाल मिर्च मदद करती है। रेड चिली में कैप्साइसिन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इससे तेजी से कैलोरी बर्न होने लगती है।
• लाल मिर्च विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है। रोजाना लाल मिर्च खाने से शरीर को विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मिलता है। ये इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और बीमारियों को दूर रखता है।
• लाल मिर्च में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए भी पाया जाता है जो आपके बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में लाल मिर्च का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close