स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल बिग ब्रेकिंग: अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर बड़ा फैसला अब से कुछ देर बाद, सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया, पहले दौर की वार्ता जारी, जल्द ही..

रांची। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर आज बड़ा फैसला हो सकता है। पिछले करीब 10 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर NRHM के अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर है। राज्य सरकार के साथ हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की वार्ता आज होने वाली है। माना जा रहा है कि वार्ता के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को राज्य सरकार कोई निर्णय लेगी।

hpbl.co.in को मिली जानकारी के मुताबिक अभी हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ NRHM के एमडी भुनेश्वर प्रताप सिंह की बातचीत चल रही है। NRHM के अभियान निदेशक ने वार्ता के लिए हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया था। MD के साथ बातचीत के बाद दूसरे दौर की वार्ता स्वास्थ्य विभाग के ACS अरुण कुमार सिंह के साथ होगी।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है। एनआरएचएम के स्वास्थ्य कर्मी 2014 की तर्ज पर अपना नियमितीकरण मांग रहे हैं । आपको बता दें कि एनआरएचएम कर्मी पिछले करीब 10 से 15 साल से अनुबंध पर काम कर रहे हैं। कई दफा इन स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई, लेकिन हर बार राज्य सरकार ने आश्वासन के बूते इनकी आवाज को शांत कर दिया, लेकिन पिछले महीने स्वास्थ्य कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया और तभी से स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल और फिर उसके बाद आमरण अनशन शुरु कर दिया। हालांकि आज देर शाम तक हड़ताल पर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है । माना जा रहा है कि आज की वार्ता के बाद स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल के संदर्भ में भी अपना कोई नया निर्णय ले सकते हैं।

Related Articles

close