Heavy Rain Alert: 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मानसून! IMD का अलर्ट, 80 KM/H की तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 से ज्यादा राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी राहत

राजधानी दिल्ली और नोएडा में आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में घने बादलठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है।
IMD ने रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था, जो आज भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा

7 जुलाई से 9 जुलाई तक IMD ने जिन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, उनमें शामिल हैं:

इसके अलावा, अगले 6–7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर राज्यों में भी ज़बरदस्त बारिश होने के आसार हैं।

Heavy Rain Alert: बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

  • दिल्ली-NCR:
    रविवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 35°C हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.8°C दर्ज किया गया।
    15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

  • राजस्थान, ओडिशा:
    कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई।

  • नॉर्थ-ईस्ट और साउथ इंडिया:
    नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, कोंकण, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल सहित कई राज्यों में तेज़ बारिश हुई।

  • तूफानी हवाएं:
    जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर कर्नाटक में 60–80 किमी/घंटा, जबकि अन्य हिस्सों में 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Heavy Rain Alert: IMD की अपील

भारतीय मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहनेजरूरी यात्रा टालने, और लो-लाइंग एरिया से दूर रहने की सलाह दी है। नदियों के किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Related Articles

close