झारखंड ब्रेकिंग: नर्सों का मानदेय बढ़ाया गया, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, मानदेय में ढाई गुणा बढोत्तरी, जानिये अब कितना मिलेगा मानदेय

Jharkhand Breaking: Nurses' honorarium increased, Health Minister announced, honorarium increased by two and a half times, know how much honorarium will be given now

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी के संकल्प की शुरुआत हो गयी है। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नर्सों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा देने वाली प्रशिक्षु नर्सों को अब पहले से ढाई गुना ज्यादा मानदेय मिलेगा। यह घोषणा खुद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“त्याग, सेवा, करुणा और दया की मूर्ति हमारी नर्स बहनों ने कोरोना संकट के दौरान जो अमूल्य सेवाएं दी हैं, वह अतुलनीय हैं। उनकी निःस्वार्थ सेवा को सलाम करता हूं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि कोविड संक्रमण अवधि में ₹10,000 प्रति माह पर कार्यरत प्रशिक्षु नर्सों का मानदेय बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह किया जाएगा।”

 

दरअसल यह फैसला झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की हालिया शासी परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में कई अहम फैसले किए गए जिनका सीधा असर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।

 

इससे पहले कल ही स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी थी कि रिम्स में अब OPD सेवाएं शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को और अधिक समय तक चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रिम्स में 100 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे अस्पताल में स्टाफ की कमी को दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा टेस्टिंग सुविधाओं का विस्तार करने और मरीजों को अधिक से अधिक आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

close