एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम…नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला…युवक ने जहर पीकर किया….

सूरजपुर में नाबालिग लड़की पर प्राणघातक हमला करने वाला युवक खुद जहर पीकर अस्पताल में भर्ती; दोनों की हालत गंभीर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: सूरजपुर, छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया और खुद जहर पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है। हमले के बाद आरोपी भागते समय भी चाकू लहरा रहा था, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि आरोपी युवक भी जहर पीने के कारण जीवन-मरण की जंग लड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भटगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने एकतरफा प्यार के खतरनाक पहलू और युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव की ओर गंभीर चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close