हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का कैसा रहेगा इंतजाम, मंच पर मेहमानों के लिए ये खास इंतजाम, 4000 जवान सड़क से लेकर मैदान तक संभालेंगे मोर्चा

How will be the arrangements for Hemant Soren's swearing-in, these special arrangements for the guests on the stage, 4000 soldiers will handle the front from road to field.

Hement Soren Oath Ceremony: बतौर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चौथी बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए मोरहाबादी मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है। जिला प्रशासन से पुलिस प्रशासन के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मंच पर 80 से ज्यादा कुर्सियां लगेगी 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से 50 हजार से अधिक लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। लोगों का पहुंचना बुधवार की सुबह से ही शुरू हो गया है। रांची के अभी होटल लॉज पूरी तरह से बुक हैं। कई लोग पार्टी कार्यालय और विधायकों की व्यव्स्था पर ठहरे हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 70 से 80 कुर्सी लगेगी। मैदान को पांच लेयर में बांटा गया है जिसमें बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सकेंगे। रांची पुलिस के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त रहेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात 

 

रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए चार हजार से अधिक जवानों की तैनाती होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जा रहा है। राजधानी का पूरा रूट मैप चार्ट बुधवार को जारी कर दिया जाएगा। जिसमें मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। साथ ही कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जाएंगे।

 

 

वीवीआईपी के लिए सुरक्षा के अलग से इंतजाम 

 

वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड, रांची कालेज ग्राउंड, मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी अतिथियों के आने की संभावना है। कुछ अतिथि एक दिन पहले बुधवार को ही रांची पहुंच जाएंगे, ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और रांची के सभी सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआइपी अतिथियों के लिए स्काट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी।

Related Articles

close