झारखंड – महिला सिपाहियों के लिए जारी हो गया नया फरमान, अगर ये जानकारी नहीं रखी, तो थाने से होगी छुट्टी, करना होगा…

Jharkhand - New order has been issued for women constables, if this information is not kept, then they will be discharged from the police station, will have to...

Jharkhand Lady Constable। पुलिस विभाग ने महिला कांस्टेबलों के लिए नया निर्देश जारी किया है। थानों में पदस्थ लेडी कांस्टेबलों को अब कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य कर दी गयी है। कंप्यूटर का ज्ञान नहीं रखने वाली महिला सिपाही को मुंशी पद से हटाकर अन्य जिम्मेदारी दी जायेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

दरअसल थानों में पदस्थ महिला मुंशियों का कंप्यूटर फ्रेंडली होना जरूरी है। पिछले दिनो थानों में पदस्थ महिला मुंशियों की कंप्यूटर की जानकारी की जांच भी की गयी है। उन महिलाओं को अब प्रशिक्षित करने की भी तैयारी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों 300 से अधिक महिला सिपाहियों की अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में महिला सिपाहियों की कंप्यूटर दक्षता जांच हुई है। जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर की जानकारी रखने वाली महिला सिपाहियों की ही थाने में मुंशी के पद पर पदस्थापन होगा।

 

 

जिन्हें कंप्यूटर का कोई ज्ञान नहीं होगा, उन्हें दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस के थामों को डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। ऑनलाइन एफआईआर से लेकर सीसीटीएनएस जैसे कंप्यूटर आधारित काम होते हैं।

 

 

ऐसे में अगर कप्यूटर की जानकारी नहीं होगी, तो काम बाधित होगा। महिला थाने में पदस्थ कांस्टेबलों को कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है।

Related Articles

close