जरूरी खबर : Aadhaar को LPG गैस कनेक्शन से कैसे करा सकते हैं लिंक, जानिये क्या मिलेगा फायदा, ये है आसान स्टेप

नयी दिल्ली। आज कल हर कामों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। कई सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है। सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कनेक्शन का आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद ही आपको एलपीजी सब्सिडी का लाभ मिल पाएगा। अगर आपका एलपीजी कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है तो आप घर बैठे ही आसानी से इसे ऑनलाइन प्रक्रिया से लिंक करा सकते हैं।

गैस कनेक्शन का आधार से लिंक करायें

• एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद रेसिडेंट सेल्फ सीडिंग वेब पेज पर विजिट करें। इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
• यहां बेनिफिट टाइप में एलपीजी सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको गैस उपलब्ध कराने वाली कंपनी जैसे IOCL, BPCL और HPCL में से किसी एक का चुनाव करें।
• इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट आ जाएगी। इसमें से अपने डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करेंष
• अब अपना गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
• अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें।
• अब आपका आधार नंबर एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधार लिंक कराने में इन बातों का ध्यान रखें

• एलपीजी कनेक्शन से उस व्यक्ति का ही आधार लिंक होगा, जिसके नाम पर कनेक्शन लिया हुआ है।
• बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक होना चाहिए।
• आपका मोबाइल नंबर आधार में पीजकृत और एक्टिव होना चाहिए।
• एलपीजी कनेक्शन का नाम और आधार का नाम एक जैसा होना चहिए।

इस तरह से भी हो जायेगा आधार से लिंक

• ऑफलाइन तरीके से एलपीजी कनेक्शन से आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर को आवेदन फॉर्म जमा करके देना होगा।
• इस फॉर्म को IOCL, HPCL और BPCL की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
• इसके बाद अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास इसे जमा कराना होगा।
• अब आपका आधार एलपीजी से लिंक हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close