झारखंड में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन मामला: उजागर करने वाले कर्मी को मिली धमकी, इधर बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन को दे दी खुली चुनौती

Ranchi 26 दिसंबर: टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है। इस मामले को उजागर करने वाली महिला कर्मी को धमकाएं जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला हजारीबाग जिले के केरेडारी का है। मामला संज्ञान में आने पर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ X ‘ पर पोस्ट कर  जिले की उपायुक्त और SP से धमकी देने वाली पर कारवाई की मांग की है

 बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के ऑपरेशन के दौरान जनरेटर और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया जाना अत्यंत शर्मनाक और दुखद घटना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने लगाए स्वास्थ्य मंत्री पर  गंभीर आरोप

 बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि एक ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके ही विभाग अंधेरगर्दी से गुजर रहा है। ज़मीनी हकीकत यह है कि सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त बिजली व्यवस्था है, न दवाई की, न एम्बुलेंस की, न डॉक्टर की…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिंक पर टच कर video देखें…

https://x.com/i/status/2002262835477500321

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सिर्फ गाल बजाने भर से यह स्थिति नहीं सुधरने वाली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर सरकारी अस्पतालों में इलाज के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में जो भी व्यक्ति हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का साहस करता है, उसे सरकारी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के माध्यम से फर्ज़ी मुकदमों में फंसाने, नौकरी-रोजगार छीनने और बेइज्जत करने की धमकियां दी जाती हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि…

केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को सामने लाने वाली एक साहसी महिला को बड़े अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर, एक व्यक्ति द्वारा फोन कर लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सिविल सर्जन, हजारीबाग यह स्पष्ट करें कि आखिर किस अधिकार के तहत एक व्यक्ति द्वारा महिला की नौकरी छीनने की धमकी दी जा रही है? इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने पर दलित समाज से आने वाले रिम्स के निदेशक को हटाया गया था, लेकिन माननीय न्यायालय ने भ्रष्टाचारियों के मंसूबे पर पानी फ़ेर दिया था।

दी खुली चुनौती…

 मरांडी ने चुनौती देते हुए कहा कि मैं प्रदेश के भ्रष्टाचारी स्वास्थ्य मंत्री, विभागीय सचिव और मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देता हूं कि यदि हिम्मत है, तो भ्रष्टाचार उजागर करने वाली इस साहसी महिला पर कार्रवाई करके दिखाएं। भारतीय जनता पार्टी इस अन्याय के खिलाफ न्यायालय तक संघर्ष करेगी। साथ ही, मैं जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन में निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाएं, भाजपा हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।

@dc_hazaribag @HazarjbagPolice मामले का तत्काल संज्ञान लें और महिला को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लिंक को टच कर ऑडियो सुने…

https://x.com/i/status/2004460959499419826

Related Articles

close