झारखंड: आटा गूंथने के चक्कर में दो बीबियों में हो गयी लड़ाई, फिर पहली बीबी ने दूसरी बीबी की कर दी हत्या, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार

Jharkhand: Two wives fought over kneading dough, then the first wife killed the second wife, both husband and wife arrested

Jharkhand Crime News: आटा गूंथने के चक्कर में दो बीबियों में इतनी लड़ाई हो गयी, पहली बीबी ने पति के साथ मिलकर दूसरी बीबी की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में चौकाने वाले खुलासे किये हैं। आरोपी पत्नी और पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू जिले के सिसई थाना क्षेत्र बगीचा कॉलोनी की बतायी जा रहीहै। दरअसल दो दिन पहले रिजवाना परवीन नामक महिला की संदेहास्पद मौत हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले इसे हादसे का रुप दिया गया, लेकिन जब पुलिस ने तफ्तीश की, तो पूरे मामले का राज खुल गया। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रिजवाना परवीन हत्याकांड में रिजवाना का पति शमशाद अंसारी और उसकी पहली पत्नी 29 वर्षीय अफसाना खातून शामिल थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के दावों को माने तो दोनों आरोपियों ने मिलकर रिजवाना की हत्या कर दी और हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक आवेदन में मृतका का पति शमशाद अंसारी ने बताया था कि 28 जून 2025 की रात्रि के करीब 10:30 बजे घर में उसकी दूसरी पत्नी रिजवाना परवीन छत से उतरने के दौरान फिसल गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि सीढ़ी से गिरने के कारण उसके सर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना के अगले दिन 29 जून 2025 को मृतका के भाई रिजवान अंसारी ने थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।

 

मृतिका के भाई ने शमशाद अंसारी, अफसाना परवीन, रहीम अंसारी, सायरा बानो और अफसर अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहली पत्नी 29 वर्षीय अफसाना खातून को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की पूछताछ से खुलासा हुआ कि दोनों सौतन में नहीं बनती थी और अफसाना को लगता था कि रिजवाना उसके बच्चे का हक अधिकार को ले लेगी।

घटना वाली रात यानि 28 जून को दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद तय प्लान के तहत उसने वसीला(कुल्हाड़ी) से रिजवाना के सर पर मार कर जख्मी कर दिया, जिसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पति शमशाद अंसारी ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

close