जवान की सड़क हादसे में मौत : जम्मू में तैनात जवान शादी में आया था घर, सड़क हादसे में हुई मौत

गरियाबंद। छुट्टी पर घर आये सेना के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो एक शादी के कार्यक्रम में जा रहा था। जवान का नाम हरीश कुमार कृषाणु है, जो जम्मू कश्मीर में पदस्थ था। वो छुट्टी में अपने घर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद आया हुआ था। इसी दौरान वो पास के जिले में शादी के कार्यक्रम में जा रहा था, जहां वो सड़क हादसे का शिकार हो गया। जवान का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक हरीष कुमार जम्मू कश्मीर के बड़गाम में पदस्थ था। 25वीं बटालियन में पदस्थ हरीष सढ़ोली का रहने वाला था। हरीश अपने परिवार के साथ बालोद एक शादी कार्यक्रम में गये हुए थे, इसी दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना के बाद गरियाबंद के गृहग्राम सढोली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान के अंतिम संस्कार के दौरान काफी संख्या में स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के बाद जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close