झारखंड, मुठभेड़ में जवान घायल: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का जवान घायल, दोनों तरफ से देर तक चली गोलियां…

Jharkhand, Jawan injured in encounter: Cobra battalion jawan injured in police-Naxalite encounter, firing continued from both sides for a long time...

Jharkhand Saranda Naxal Muthbhed: झारखंड में एक नक्सलियों को जवान अब चुन-चुनकर मार रहे हैं। नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों के आपरेशंस से माओवादियों में हड़कंप मचा है। वो अपना ठिकाना छोड़कर जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। इन सब के बीच चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में मनोहरपुर प्रखंड के जलायकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोशी गांव में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से गोलियां चली। मुठभेड़ के क्रम में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल जवान का नाम सुनील कुमार है। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चलाया गया।इस दौरान विस्फोटक एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया. मुठभेड़ में जिला पुलिस, कोबरा बटालियन 203 और 209, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ बटालियन 26, 60, 134, 193, 197 के जवान शामिल थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि जिला पुलिस और सुरक्षा बल सारंडा में पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा लूटे गए चार टन विस्फोटकों की तलाश में अभियान चला रहे थे। इसी बीच आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी।

 

मुठभेड़ के क्रम में ही गोलीबारी में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान सुनील कुमार की हालत स्थिर है, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक, वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। मुठभेड़ के क्रम में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए।

Related Articles

close