जवान शहीद : नक्सल आपरेशंस पर निकली थी फोर्स….IED की चपेट में आकर CRPF का जवान शहीद…5 घंटे बाद …

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में CRPF का एक जवान शहीद हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब नक्सलियों के लगाये IED की चपेट में CRPF का जवान आ गया। शहीद जवान का नाम सत्यपाल सिंह है, जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। हादसा उस वक्त हुआ जब बीजापुर के पामेड़ थाना इलाके में एरिया डोमिनेशन के लिए फोर्स निकली हुई थी।

एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की तरफ जवान चल रहे थे। लौटने के दौरान चिंतावगु नदी के पास CRPF जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के करीब 6 घंटे बात शव को बाहर लाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IED ब्लास्ट की ये घटना शाम करीब 6 बजे की बतायी जा रही है। शहीद जवान सत्यपाल सिंह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। आपको बता दें कि तीन महीने पहले छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close