जवान की मौत : जवान की फांसी पर लटकी मिली लाश… देर रात फंदे पर लटकी मिली लाश

जमशेदपुर। होमगार्ड के जवान पर फंदे पर लटकी लाश मिली है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जवान का नाम साकेत कुमार 2018 बैच का बताया जा रहा है। 28 वर्षीय साकेत एमजीएम मेडिकल कालेज में पोस्टेड था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर गार्ड आफ आनर देकर परिजनों को शव को सौंप दिया।

जमशेदपुर के मानगो में एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा न्यू ग्रीन सिटी 28 वर्षीय साकेत कुमार रहते थे। अपने घर पर ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात 2 बजे की है. घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब साकेत की मां शौच के लिए उठी. उन्होंने देखा की साकेत के कमरे की लाइट जल रही है. वो जब कमरे में गई तो पाया की साकेत ने फांसी लगा ली है। परिजनों के मुताबिक साकेत को रात में किसी को फोन किया था, जिसके बाद वह बाहर चला गया. रात में घर आने के बाद वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया और फांसी लगा ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close