झारखंड: आजसू ने किया संगठन का विस्तार, भाजपा से लौटे इस नेता को दी अहम जिम्मेदारी, देखिये किन्हें क्या मिला पद

Jharkhand: AJSU expanded the organization, gave important responsibility to this leader who returned from BJP, see who got what post

AJSU News। आजसू पार्टी ने संगठन का विस्तार किया है। भाजपा से आजसू में लौटे वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को पार्टी ने केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी, युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। वहीं दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव तथा संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है।मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष तथा मो. कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवीण प्रभाकर समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के अध्यक्ष के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

close