झारखंड: बड़ी खबर- रिम्स अस्पताल में महिला से सिपाही ने किया रेप, दवाई लेने निकली महिला से अस्पताल के चौथी मंजिल पर दुष्कर्म, दी धमकी, गिरफ्तार

Jharkhand: Big news - Constable raped a woman in RIMS hospital, raped a woman who had come out to get medicines on the fourth floor of the hospital, threatened her, arrested.

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक बड़ी घटना हुई है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में महिला के साथ एक सिपाही ने रेप किया है। मामला सरकारी अस्पताल रिम्स का है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। रेप का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैफ का जवान है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी सिपाही का नाम संतोष कुमार बारला है। पुलिस के मुताबिक सैफ जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। मामले में बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चतरा की रहने वाली महिला परिजनों के साथ इलाज करवाने रिम्स आयी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान अस्पताल की जानकारी देने के बहाने महिला को जवान ने अपने झांसे में ले लिया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। रात में वो रिम्स में ही दवा लेने गई थी, इसी दौरान सैफ जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झांसा देकर जवान महिला को रिम्स के चौथे माले में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को सिपाही ने धमकी भी दी, कि अगर किसी को बताया, उसे जान से मार देगा। मामले की जानकारी महिला ने सुबह दी, जिसके बाद पहले परिजन बरियातू थाने पहुंची और आरोपी सैफ जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बरियातू पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जवान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

close