झारखंड बिग न्यूज : एक ही घर में पति-पत्नी और बच्ची का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Jharkhand Big News: Dead bodies of husband, wife and daughter found in the same house, police engaged in investigation, post-mortem report will reveal the truth

धनबाद। एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग नंबर वन कॉलोनी में एक साथ तीन लोगों का शव मिला है। पति-पत्नी और उनकी दो वर्षीय बच्ची का शव घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में करंट लगने की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राजा अंसारी (26 वर्ष), उनकी पत्नी अमीना खातून (21 वर्ष) और बेटी मायरा (2 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना सिजुआ स्थित न्यू साइडिंग नंबर वन कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार कुछ ही दिन पहले इस इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। राजा अंसारी राजमिस्त्री का काम करते थे और हाल ही में कतरास इलाके में मजदूरी के सिलसिले में गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार की रात वे काम से लौटे थे और उनके हाथ में सब्जियों से भरा एक प्लास्टिक का थैला था। जब गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाज़ा लंबे समय तक नहीं खुलते देखा, तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो अंदर तीनों के शव पड़े हुए थे। पास में सब्जियों से भरा थैला, एक पीला तरल पदार्थ और हीटर मिला, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, अमीना खाना बना रही थीं, और रसोई के पास ही एक हीटर रखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि बच्ची मायरा खेलते-खेलते हीटर के संपर्क में आ गई होगी, जिससे उसे करंट लग गया। अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में अमीना भी करंट की चपेट में आ गईं। जब राजा अंसारी घर पहुंचे और उन्होंने दोनों को इस हालत में देखा, तो उन्होंने भी उन्हें बचाने की कोशिश की — लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आ गए।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा सच

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) भेज दिया है। हालांकि, परिवार के सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं, जिसके कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है। पुलिस के मुताबिक “तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा।”

 

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी परिवार की सादगी और शांत स्वभाव के बारे में बताते हुए भावुक हो उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा अंसारी मेहनतकश व्यक्ति थे और अपनी पत्नी व बच्ची से बहुत प्यार करते थे। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है।

Related Articles

close