झारखंड- बड़ी खबर: रूम हीटर से घर में भीषण हादसा, दादी-पोते की जिंदा जलकर मौत, तीन की हालत गंभीर, ठंड से बचाव बना जानलेवा

Jharkhand – Big news: Horrific accident at home due to room heater, grandmother and grandson burnt alive, three in critical condition, protection from cold proved fatal

धनबाद। झारखंड कड़ाके की ठंड से गुजर रहा है। तापमान काफी नीचे है, ऐसे में लोग अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, यही रूम हीटर एक बड़े हादसे की वजह बन गया। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर की है, जहां रूम हीटर की वजह से देर रात दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आग लगने की यह घटना स्वर्गीय कामता प्रसाद के घर में हुई, जहां हीटर से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के वक्त घर में 62 वर्षीय चिंता मणि देवी रात के समय सो रही थीं। ठंड से बचाव के लिए कमरे में हीटर जलाया गया था। इसी दौरान हीटर पर कंबल गिर गया, जिससे आग भड़क उठी और पूरे कमरे में आग व धुआं फैल गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक आग और धुएं की चपेट में आने से चिंता मणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दादी को बचाने के प्रयास में उनका 18 वर्षीय नाती गोलू भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मोहल्ला संकरा होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।बताया गया कि घर का निचला हिस्सा अंदर से बंद था, जिससे दमकल कर्मियों को भीतर प्रवेश करने में काफी दिक्कत हुई।

 

बाद में पीछे के रास्ते से घर में घुसकर ऊपर रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण हीटर से जुड़ा हादसा माना जा रहा है।

Related Articles

close