Jharkhand Board JAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर लड़कों को पीछे छोड़ा, यहां देखिये रिजल्ट

Jharkhand Board JAC 12th Result 2025: Jharkhand 12th Board result released, girls again left boys behind, see result here

Jharkhand Board JAC 12th Result 2025 Date, Time LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज 31 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे घोषित किया गया। जैक 12वीं रिजल्ट (JHARKHAND BOARD 12th Result) जारी हो चुका है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपने झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट पोर्टल के अलावा छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर दिए गए JAC 12th Direct Link से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। JAC 12TH RESULT OUT HERE

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है. झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. AC 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं. इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा. यह आंकड़े लड़कियों की मेहनत को दिखाते हैं.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य जानकारी डालनी होगी। उनकी प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट पर दिखाई देंगी, जिन्हें भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजा जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की कॉपी स्कूलों द्वारा आउट किए जाएंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JAC 12th Result 2025 Roll Number: रोल नंबर से कैसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर एक रिजल्ट लिंक दिखाई देगा: “JAC कक्षा 12वीं परिणाम 2025 – साइंस/कॉमर्स”।

स्टेप 3: लिंक पर रोल कोड और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

स्टेप 4: “सबमिट” या “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) अन्य बातों के अलावा टॉपर्स की लिस्ट, जिले के अनुसार प्रदर्शन के आंकड़े और कुल पास प्रतिशत जैसे अतिरिक्त विवरण भी जारी करेगा।

Related Articles

close