झारखंड: घूसखोर सीओ सस्पेंड, एसीबी ने 37 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा था, घर में भी लिखे थे 11 लाख कैश, आदेश जारी

Jharkhand: Bribery CO suspended, ACB caught him taking 37 thousand rupees, 11 lakh cash was also written in the house, order issued

रांची। घूसखोर सीओ को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। रांची के सदर अंचलाधिकारी मुंशी राम का सस्पेंशन आर्डर जारी हो गया है। सस्पेंशन के साथ ही मुंशी राम के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गयी है। इधर राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। उनकी निलंबन अवधि 2 जनवरी से मान्य होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल एसीबी की टीम ने सदर सीओ मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। साथ ही साथ उनके घर की तलाशी में 11 लाख रुपये से ज्यादा कैश मिले थे। इस मामले में राज्य सरकार से एसीबी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की अनुमति मांगेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मुंशी राम ने जमीन के एक मामले को लेकर रांची के एक व्यक्ति से 37 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। मामले में की शिकायत एसीबी से हुई, तो जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने सीओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पिछले सप्ताह गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी कचहरी स्थित कार्यालय में हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close