झारखंड : साथी जवान ने ही की एसआईआरबी कांस्टेबल सत्य प्रकाश देहरी की ली थी जान, मोबाइल और पैसे के विवाद में मौत का खेल

Jharkhand: SIRB constable Satya Prakash Dehri was killed by his own fellow jawan, a game of death in a dispute over mobile and money

रांची । झारखंड में सिपाही हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजधानी रांची में एसआईआरबी (स्पेशलाइज्ड इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवान सत्य प्रकाश देहरी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के साथी आरक्षी विल्सन माल्टो ने की थी। हत्या की वजह महज मोबाइल और बैंक खाते से ट्रांजैक्शन को लेकर हुआ विवाद बना।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

दरअसल 9 जून को विधानसभा थाना क्षेत्र के टुंडूल गांव के पास स्थित पुल के नीचे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान सत्य प्रकाश देहरी के रूप में हुई। जांच का जिम्मा विधानसभा और कांके थाना प्रभारी को सौंपा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि सत्य प्रकाश के स्मार्टफोन से गेमिंग एप के माध्यम से 19,999 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया था। उसे शक था कि यह पैसे उसी के साथी विल्सन माल्टो ने ट्रांसफर किए, क्योंकि वह उसका यूपीआई आईडी और पासवर्ड जानता था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार तनाव और बहस हो चुकी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या की पूरी वारदात

7 जून को विल्सन माल्टो ने सत्य प्रकाश को स्कूटी से खूंटी बाजार टांड़ ले गया। लौटते समय रिंग रोड पर दोनों के बीच दोबारा मोबाइल और पैसों को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान विल्सन ने पहले सत्य प्रकाश को पुल से नीचे धक्का दिया, फिर नीचे उतरकर लोहे की पाइप से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद उसने शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया और स्कूटी लेकर कांके थाना पहुंचकर अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

 

आरोपी ने कुबूला जुर्म

आरोपी विल्सन माल्टो, जो साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र का निवासी है, ने पुलिस पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ विधानसभा थाना में 13 जून को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

close