झारखंड: पूर्व मंत्री होंगे भाजपा में शामिल, तीन बार विधायक व मंत्री रह चुके हैं, बोले, रघुवर दास के साथ काम करना ….

Jharkhand: Former minister will join BJP, has been MLA and minister thrice, said, working with Raghuvar Das....

Jharkhand News: पूर्व मंत्री दुलाल भुईया फिर पार्टी बदलने वाले हैं। झारखंड में भले ही चुनाव खत्म हो गया है, लेकिन दल बदल का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि झारखंड को संवारने की जरूरत है वो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक हूं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि साल 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले समरेश सिंह के नेतृत्व में दुलाल भुईयां भाजपा में शामिल हुए, लेकिन जुगसलाई सीट गठबंधन के तहत आजसू के खाते में चली गयी, तो वे कांग्रेस में शामिल हो गए। जुगसलाई विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2014 में चुनाव लड़े, लेकिन हार गए, दुलाल भुईयां इस वक्त अखिल भारतीय भुईयां समाज के राष्ट्रीय व झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने साफ कहा है कि उनका सान्निध्य मिला, तो किसी भी तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए झारखंड आंदोलन का यह सिपाही भगवा रंग में खुद को लपेटने में देर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश के साथ ही एक ओर जहां धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों में तेजी आयेगी, वहीं दूसरी ओर झारखंड-कोल्हान की राजनीति में भी बडेइ फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये कौन हैं दुलाल भुईयां

दुलाल भुईयां झारखंड में 2 बार भूमि सुधार व राजस्व मंत्री और लगातार 3 बार जुगसलाई से विधायक रहे हैं। दुलाल भुईयां ने 6 साल पहले रांची में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया था। दुलाल भुईयां जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट से वर्ष 1995, वर्ष 2000 और वर्ष 2005 में विधायक चुने गए थे। वर्ष 2005 से वर्ष 2009 तक झारखंड सरकार में भू-राजस्व मंत्री रहे। दुलाल भुईयां पहली बार वर्ष 1995 में जुगसलाई सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2000 में झामुमो से दोबारा विधायक बने। वर्ष 2005 में जीत की हैट्रिक लगायी. वर्ष 2009 के चुनाव में झामुमो ने चौथी बार उन्हें जुगसलाई से उतारा, लेकिन आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने उन्हें हरा दिया। विवाद के बाद वो झामुमो छोड़कर झाविमो में शामिल हो गए।

Related Articles

close