झारखंड: “5 करोड़ दे दो, नहीं तो गाड़ी खून से लाल कर देंगे” अमन साहू गैंग के नाम से मिली कारोबारी को धमकी, WhatsApp कॉल व मैसेज के जरिये….

Jharkhand: "Give us Rs 5 crore or we'll paint our car red with blood." A businessman received threats from the Aman Sahu gang via WhatsApp calls and messages.

झारखंड के बोकारो में एक बड़े व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह को अमन साहू गिरोह के नाम पर धमकी दी गई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
________________________________________
बोकारो। झारखंड में गैंगेस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। नया मामला बोकारो जिले से सामने आया है, जहां मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वालों ने खुद को कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़ा बताया है।बताया जा रहा है कि गिरोह के एक सदस्य प्रकाश शुक्ला ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए रितेश सिंह से रंगदारी की मांग की। धमकी में कहा गया कि यदि मांगी गई रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा।

दिल्ली से रांची लौटते समय मिली धमकी
व्यवसायी रितेश सिंह ने बताया कि उन्हें यह धमकी उस समय मिली जब वे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाले थे। कल दोपहर करीब 1 बजे व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनसे संपर्क किया गया और 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।धमकी मिलने के बाद रितेश सिंह ने तुरंत प्रशासन से संपर्क किया और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बोकारो स्टील सिटी थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसा नहीं दिया तो गाड़ी लाल कर देंगे’
मीडिया से बातचीत में रितेश सिंह ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह अपने बॉस राहुल दुबे और मयंक सिंह के आदेश पर रंगदारी की मांग कर रहा है।
रितेश के अनुसार फोन पर उन्हें कहा गया, “झारखंड में तुम्हारा बहुत काम चलता है। शराब और स्क्रैप से तुमने बहुत कमाई की है। हमें मैनेज करो, तुम्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी को लाल कर देंगे।”
इसके कुछ देर बाद एक और धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि उनका राउरकेला में भी कारोबार चलता है और अब उनसे केवल पैसा ही नहीं बल्कि जान लेने की धमकी भी दी गई।

मैसेज में लिखा था कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को मार दिया जाएगा।इस मामले में आलोक रंजन ने बताया कि रितेश सिंह की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।डीएसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कॉल और मैसेज से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close