झारखंड सरकार ने बढ़ाई मजदूरी दर, देखे अब श्रमिकों को कितने रुपए देने होंगे…

रांची: झारखंड के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। अब किसी भी श्रमिक को कम से कम 400.86 रुपए प्रतिदिन देना होगा। इससे पहले मजदूरों को 329.68 रुपए सरकारी मजदूरी देने का प्रावधान था। श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी की दरों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखंड के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। नई दर की घोषणा करते हुए श्रम विभाग ने इसे एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी किया गया है। जिसमें 8 जनवरी 2020 से मिल रहे मजदूरी दर में परिवर्तन करते हुए सभी मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया है। राज्य में बड़ी संख्या में अकुशल कर्मचारी और मजदूर हैं, जिन्हें इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में 8571.78 प्रति माह वेतन मिलता था। इस बढ़ोतरी के बाद अब इनका मासिक वेतन 10,442.43 हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डेली बेसिस पर भी कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों का मानदेय न्यूनतम 400. 86 रुपये मिलेगा। इसी तरह अकुशल कर्मचारी को 8977.48 पैसे पहले मिलते थे और बढ़ोतरी होने के बाद इन्हें 10915.71 रुपये वेतन मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी में 71.22 रुपये की वृद्धि की गई है।

राज्य सरकार के फैसले का मजदूरों ने किया स्वागत

सरकार के फैसले से ठेका मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कई मजदूरों ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि जिस तेजी से देश में महंगाई बढ़ रही है, वीडीए बढ़ाने की सख्त जरूरत थी। हेमंत सोरेन सरकार ने इस दिशा में पहल की मजदूरों के हित की चिंता की है। मजदूर कई माह से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार के इस फैसले से मजदूरों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, राज्य व केंद्र सरकार को चाहिए कि किसी तरह महंगाई को नियंत्रित करे। महंगाई से लोग त्रस्त हैं। जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में किस क्षेत्र में कितने मजदूर

  • कृषि 3896265
  • कपड़ा व्यवसाय 182271
  • आटोमोबाइल व ट्रांसपोर्टेशन 128154
  • बीएफएसआइ 652
  • कैपिटल गुड्स व मैन्यूफैक्चरिंग 254985
  • निर्माण उद्योग 437746
  • घरेलू कामगार 600106
  • शिक्षा 84528
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 110676
  • खाद्य उद्योग 12850
  • ज्वेलरी 3908
  • ग्लास एवं सेरामिक्स 415
  • हैंडीक्राफ्ट एवं कारपेट 19399
  • हेल्थ केयर 68793
  • लेदर इंडस्ट्रीज 16489
  • माइनिंग 12142
  • अन्य प्रकार के मजदूर 168929
  • कार्यालय में में सेवा देने वाले 15918
  • खुदरा व्यवसाय 1427
  • अन्य 5195
  • प्रिंटिंग 6250
  • निजी सुरक्षा गार्ड 4519
  • प्रोफेशनल्स 18382
  • रिटेल 32624
  • टेक्सटाइल एवं हैंडलूम 1022
  • तंबाकू उद्योग 6116
  • पर्यटन एवं हास्पिटैलिटी 41981
  • वूड एवं कारपेंट्री 2107

Related Articles

close