झारखंड में बारिश की बूंदें मौत बनकर बरसी, मां-बेटा सहित तीन लोगों की गयी जान, तीन की हालत गंभीर

सरायकेला: झारखंड में बारिश की बूंदे मौत बनकर भी बरस रही है। झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह की है। हादसे के वक्त फुटबॉल मैदान (साप्ताहिक हाट मैदान) में आकाशीय बिजली गिरने से मां बेटे सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्चटरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग गाय, बैल और बकरी चारा रहे थे, जबकि कुछ वहां सब्जी बेचने पहुंचे थे, तभी शाम 4:30 बजे के आसपास बूंदाबांदी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग एक तंबू के नीचे चले गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और तीन लोगों की जान चली गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनन -फानन में सभी लोगों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में 35 वर्षीय सुभद्रा मांझी, उसका 9 वर्षीय पुत्र वीरेश माझी और सुकु मार्डी शामिल हैं। वहीं इंद्रजीत सिंह, गुरुपद और सुग्गी मुर्मू का इलाज चल रहा है। जिसमें सुग्गी मुर्मू की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close