Palamu Karma Puja Accident: 48 घंटे बाद मिली हेमंत की लाश, नदी में एक-दूसरे को बचाने उतरे थे पांच दोस्त; सभी की मौत

करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें बच्चे का शव गढ़वा के बेलचंपा से बरामद, NDRF और पुलिस की टीम दो दिन से चला रही थी सर्च ऑपरेशन

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में पांचवें बच्चे हेमंत कुमार का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द में कोयल नदी में डूबे हेमंत का शव शुक्रवार को गढ़वा के बेलचंपा इलाके में नदी की धार से मिला। इसके साथ ही हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

करम डाल विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा

बुधवार को पतरिया खुर्द में करमा पूजा के बाद करम डाल का विसर्जन करने के लिए लोग कोयल नदी पहुंचे थे। इसी दौरान पांच बच्चे नदी में डूब गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की। चार बच्चों के शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर के दायरे में ही बरामद कर लिए गए थे, लेकिन हेमंत का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

NDRF ने संभाला था सर्च ऑपरेशन

हेमंत की तलाश के लिए पलामू जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को लगाया था। गुरुवार से NDRF के जवान लगातार कोयल नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को पुलिस और NDRF की संयुक्त टीम को सफलता मिली। नदी की धार में बहकर गढ़वा के बेलचंपा क्षेत्र तक पहुंचे हेमंत के शव को टीम ने बरामद कर लिया।

शव मिलने की खबर के बाद हेमंत के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे पांचों दोस्त

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, हेमंत कुमार का शव गढ़वा के बेलचंपा इलाके से बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया गया कि हादसे में जान गंवाने वाले पांचों बच्चे आपस में दोस्त थे और एक ही गांव तथा मोहल्ले के रहने वाले थे। करम डाल विसर्जन के दौरान जब एक बच्चा नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने की कोशिश में दूसरे बच्चे भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते पांचों नदी की तेज धार में समा गए।

दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद हेमंत का शव तो मिल गया, लेकिन इस हादसे ने एक परिवार नहीं बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close