झारखंड: …. तो इसलिए भाजपा को मार दी गयी गोली, एक हत्यारे की गिरफ्तारी ने खोला हत्या का राज

Jharkhand: .... so that is why BJP was shot, arrest of a murderer revealed the secret of the murder

Anil Tiger BJP Leader : जिस तरह से भरे बाजार में भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर को गोलियों से छलनी किया गया, उसने कई सवालों को जन्म दिया है। हालांकि एक आरोपी की गिरफ्तारी से हत्या के राज से काफी पर्दा हट गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रही है, लेकिन वो जरूर ये संकेत दे रही है कि आखिर किस वजह से ये पूरी वारदात की गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना को लेकर रांची के विभिन्न इलाकों में आक्रोश देखा जा रहा है। हत्या के बाद कांके और बूटी मोड़ समेत कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसी बीच, हत्या के आरोप में फरार हो रहे एक अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस के अनुसार, अनिल टाइगर की हत्या के बाद आरोपी को गांव वाले और पुलिस दोनों ही पीछा कर रहे थे। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का नाम रोहित वर्मा है और वह रांची के पुंदाग इलाके का रहने वाला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के पीछे ये बड़ी वजह आयी सामने 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनिल टाइगर की हत्या का लिंक लोहरदगा में हुए सुभाष जायसवाल हत्याकांड से जुड़ रहा है। गिरफ्तार आरोपी रोहित वर्मा ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। जानकारी के अनुसार, सुभाष जायसवाल हत्याकांड के आरोपियों ने अनिल टाइगर पर संलिप्तता का आरोप लगाया था, बदले की वजह से ये पूरी वारदात हुई है। पहले ये जानकारी सामने आयी थी कि जमीन विवाद के कारण यह हत्या हुई है, लेकिन जांच में नया एंगल सामने आ गया है।

 

रांची में आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग

अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची के कांके और बूटी मोड़ में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोग इस हत्या से बेहद नाराज हैं और हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन जनता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। भीड़ ने गिरफ्तार आरोपी को पुलिस से छीनने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाकर थाने पहुंचाया। कांके रोड और अन्य मुख्य सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

 

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा महानगर ने गुरुवार को रांची बंद बुलाया है। भाजपा का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है और प्रशासन अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इस बंद को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी समर्थन दिया है।

Related Articles

close