झारखंड: ..ना नौकरी…ना बेरोजगारी भत्ता..JPSC-JSSC में बड़ा घोटाला…बाबूलाल मरांडी ने फिर साधा हेमंत सोरेन पर निशाना, बोले…

रांची। झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। अभी चुनाव की तारीख तो तय नहीं है, लेकिन अभी से ही भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को युवाओं के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने झारखंड में जेएसएससी को लेकर हुए छात्रों के प्रदर्शन सहित सहायक आरक्षकों के प्रदर्शन का वीडियो जारी कर हेमंत सरकार की नीति और नीयत को कटघरे में खड़ा किया है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के युवाओं को ना तो नौकरी दे सकी, ना ही बेरोजगारी भत्ता… JPSC, JSSC की परीक्षाओं में पेपर लीक और बड़ा घोटाला हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा है कि INDI ठगबंधन की सरकार के द्वारा झारखंड के बालू, पत्थर, कोयला समेत तमाम खनिज संसाधनों का बंदरबांट किया जा रहा है। सत्ता में बैठे नेताओं, अधिकारियों और माफियाओं का सिंडिकेट खनिज संपदाओं को लूटकर हमारे राज्य को खोखला कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा। थाना, अंचल और प्रखंड कार्यालय ‘लूट का अड्डा’ बन चुके हैं। प्रदेश से इस लुटेरी, भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। जेएमएम-कांग्रेस की कमजोर और निकम्मी सरकार के कारण झारखंड की जनता सुरक्षित नहीं है। ठेले खोमचे वालों से लेकर बड़े-बड़े व्यवसायी तक रंगदारी देने को विवश हैं। इसलिए मैं आप सभी भाइयों बहनों से कहना चाहता हूं कि झारखंड की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए इस सरकार को विदा करना अत्यंत आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन ने सरकार आने के बाद झारखंड के नौजवानों को 5 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। विधानसभा के अंदर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 लाख झारखंडी युवकों को नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन आज तक ना तो नौजवानों को नौकरी मिली, ना ही बेरोजगारी भत्ता मिला… जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड के युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है।

Related Articles

close